Bhojan Recipe

Sunday, 1 January 2017

काजू चिक्की - Kaju Chikki - Cashews Brittle - Caramelized Cashews


कैरेमलाइज की हुई चीनी में काजू नट्स डाल कर तुरत फुरत बनाई हुई काजू चिक्की हम किसी भी त्यौहार से पहले भी बना सकते हैं. इसकी शैल्फ लाइफ बहुत अधिक होती है और बच्चों को तो ये बेहद पसंद आती है

Read in english http://swadistbhojanbnaye.blogspot.in/p/kaju-chikki-recipe-cashew-nuts-brittle.html


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cashew nuts Brittle

  • काजू - 1.5 कप (250 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
  • घी - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Kaju Chikki

काजू चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले काजू को काट कर तैयार कर लीजिए. इसके लिए, एक काजू को चाकू की मदद से दो भागों में लम्बाई में काट लीजिए. सारे काजू को इसी तरह लम्बाई में काटकर एक प्याले में रख लीजिए.
पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए. पैन में 1 चम्मच घी डाल दीजिए और घी के पिघलते ही इसमें चीनी डाल कर मिक्स कर लीजिए. चीनी को कलछी से लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर तब तक पकाइए जब तक कि यह अच्छे से पिघल न जाए.
चीनी के पूरी तरह से पिघल जाने के बाद इसमें काजू डाल दीजिए और अच्छे से मिला दीजिए. काजू को पिघली हुई चीनी में पूरी तरह से मिलने तक मिक्स करते रहिए.
काजू के चीनी में अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद, गैस को बिलकुल धीमा कर दीजिए. अब, बोर्ड पर थोडा़ सा घी लगाकर इसे चिकना कर लीजिए. इसमें काजू के मिश्रण को डाल कर बेलन की मदद से अच्छे से फैला दीजिए. इसे थोड़ा पतला बेल लीजिए. (चिक्की को बेलते समय बेलन पर भी थोडा सा घी लगा लीजिए ताकि चिक्की बेलन पर बिना चिपके अच्छे से बन जाए.)
चिक्की को बेलकर तैयार कर लेने के बाद, इस पर चाकू की सहायता से काटने के निशान लगा दीजिए. इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए. चिक्की के ठंडा होने के बाद, इसे चाकू से बोर्ड से अलग करते हुए निकाल कर सर्विंग प्लेट में रख लीजिए.
स्वादिष्ट और क्रिस्पी काजू की चिक्की बनकर के तैयार है. चिक्की को अच्छे से ठंडा हो जाने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिए और 4 से 5 माह तक इसके स्वाद का आनंद उठाइए.
सुझाव
  • चिक्की को चीनी की बजाय आप गुड़ से भी इसी तरह बना सकते हैं.
  • चीनी को ज्यादा न पकाएं वरना चीनी काली हो जाएगी और इसका स्वाद भी कड़वा हो जाएगा.

बेसन और आटे के लड्डू - Atta besan Ladoo - Wheat and chickpea flour laddu

आटा और बेसन को घी में भूनकर गोंद और ड्राय फ्रूट मिला कर बनाये हुये लड्ड् पारम्परिक रूप से त्यौहार पर बनाये जाते रहे हैं. इनकी शेल्फ लाइफ इतनी अधिक है कि आप इन्हें एक बार बनाकर पूरे एक सीजन तक खा सकते हैं.

Read in english http://swadistbhojanbnaye.blogspot.in/p/atta-besan-ladoo-wheat-and-chickpea.html


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Atta Besan Ladu

  • बेसन - ¾ कप (100 ग्राम)
  • गेहूं का आटा - ¾ कप (100 ग्राम)
  • बूरा - 1.5 कप (225 ग्राम)
  • घी - 1 कप (200 ग्राम)
  • खरबूजे के बीज - 2 टेबल स्पून
  • गोंद - 1 टेबल स्पून
  • काजू – 8 से 10
  • बादाम – 8 से 10
  • इलायची – 6 से 7

विधि - How to make Atta besan Ladoo

बेसन और आटे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इन दोनों सामग्री को भून लीजिए. इसके लिए, पैन में घी डाल कर अच्छे से पिघला लीजिए, घी के पिघल जाने पर इसमें बेसन और गेहूं का आटा डाल दीजिए. इन्हें लगातार चलाते हुए अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक हल्की मध्यम आंच पर भून लीजिए.
जब मिश्रण से घी अलग होने लगे और यह अच्छा गोल्डन ब्राउन दिखने लगे, मिश्रण भुनकर तैयार है, तब गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को थोड़ी देर और चलाते रहिए ताकि यह तले पर लग न जाएं क्योंकि कड़ाई गरम है. मिश्रण को प्याले में निकाल लीजिए जिससे यह जल्दी ठंडा हो सके.
काजू और बादाम को बारीक-बारीक छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. इलाइची को छीलकर के इसके दानों का पाउडर बना लीजिए.
पैन में गोंद भून लीजिए. इसके लिए, पैन में बचा हुआ घी डालकर गरम कीजिए. घी के हल्का गरम होने पर इसमें गोंद डाल दीजिए और एकदम धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गोंद को भून लीजिए. जैसे ही गोंद फूल कर हल्की ब्राउन होने लगे वैसे ही इसे प्लेट में निकाल लीजिए.
पैन में बचे हुए घी में कटे हुए काजू और बादाम डाल दीजिए और हल्का सा भून लीजिए. मेवों को भुन जाने के बाद गोंद वाली प्लेट में ही निकाल लीजिए. इसके बाद पैन में खरबूजे के बीच डाल दीजिए और इनके रंग में हल्का सा बदलाव आने तक और फूलने तक भून लीजिए. खरबूजे के बीज भूनते समय एक थाली पैन के ऊपर रख लीजिए ताकि बीज छिटक कर बाहर न गिरें. बीजों के अच्छे से भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए और इन्हें भी उसी प्लेट में निकाल लीजिए.
इन सभी चीजों को भुने हुए आटे-बेसन के मिश्रण में डालकर मिला लीजिए. सभी सामग्री के अच्छे से मिलने तक मिक्स करते रहिए. मिश्रण के हल्का ठंडा हो जाने पर इसमें बूरा और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए.. बूरा मिलाते वक्त मिश्रण न ज्यादा गरम होना चाहिए और न ही ज्यादा ठंडा. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स होने तक मिलाते रहिए. सारी चीजों के एकसार हो जाने पर लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ से उठाइये और दोंनो हाथों से दबा-दबा कर गोल लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये, अगर लड्डू बांधने में सूखे लग रहे हों, तो थोड़ा और घी पिघला कर मिश्रण में मिला सकते है. एक-एक लड्डू बनाकर प्लेट में रखते जाइये और सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.
बेसन और आटे के स्वादिष्ट लड्डू तैयार है, लड्डू के अच्छे से ठंडा हो जाने पर इनको एअर टाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिये और 4 से 5 माह तक चाव से खाइए.
सुझाव
  • लड्डू बनाने के लिए मोटे बेसन का इस्तेमाल कीजिए, इससे लड्डू अच्छे बनते हैं.
  • गोंद को बिल्कुल धीमी आंच पर फूलने तक तलिए, तेज आंच पर फ्राय होने पर ये अंदर से कच्चे रह जाते है और खाने में मुंह में चिपकते भी है
  • आप मेवों की मात्रा अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • अधिक गरम आटे में कभी भी बूरा नही मिलाना चाहिए क्योंकि यह पिघल जाता है.
  • 16 लड्डू बनाने के लिए पर्याप्त

पालक पनीर बिरयानी - Palak Paneer Biryani Recipe

हरे पालक के पत्ते, हल्का भुना हुआ ताजा पनीर, देशी मसाले और बासमती चावल...  इन सबके सोचने भर से कल्पना की जा सकती है कि पालक पनीर बिरयानी कितनी जायकेदार होगी !

Read in English to link here http://swadistbhojanbnaye.blogspot.in/p/palak-paneer-biryani-recipe.html


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer Biryani Recipe

  • पालक - 250 ग्राम (बारीक कटी हुई)
  • बासमती चावल - 1 कप (200 ग्राम)
  • टमाटर -  2 (150 ग्राम)
  • पनीर - 200 ग्राम
  • दही -  ½ कप
  • तेल - 4-5 टेबल स्पून   
  • हरा धनिया - 4-5 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच य स्वादानुसार
  • साबुत गरम मसाला - काली मिर्च 12, इलायची 3, लौंग 4, दालचीन 1 इंच टुकडा़,
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च - ¼ छोटी चमच
  • अदरक - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • घी - 2 छोटे चम्मच

विधि - How to make Palak Paneer Biryani

चावलों को साफ करके अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो कर रख दीजिए.
 आधा घंटे के बाद एक बड़े बरतन में 4-5 कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें भीगो कर रखे हुए चावल डाल दीजिए, साथ ही 2 छोटे चम्मच तेल और 3/4 छोटा चम्मच नमक डाल कर मिक्स कर दीजिए और चावलों को ढककर पकने दीजिए. चावलों को बीच में चैक करते रहें (चावलों को 90% तक पकाएं इन्हें पूरी तरह से नहीं पकाना). चावलों के पक जाने पर इन्हें छान लीजिए और अतिरिक्त पानी को हटा दीजिए, और थोड़ा ठंडा होने दीजिये.
टमाटर को बारीक काट लीजिए, पनीर को भी छोटे-छोटे आध इंच के चौकोर टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए .
पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल के हल्का गरम होने पर पनीर के टुकड़े पैन में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट-पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. अब इस बचे तेल में जीरा, लौंग, काली मिर्च,  इलाइची के दानों और दाल चीनी को डाल कर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कटे हुए टमाटर के टुकड़े, कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा सा भूनिये और ढककर के 3-4 मिनिट पकने दीजिए.
मसाले को चैक कीजिए, टमाटर नरम होने पर दही डालकर मिला दीजिए, मसाले में उबाल आने पर इसमें पनीर के टुकड़े डाल दीजिये और नमक डाल कर मिला दीजिए. अब इसमें पालक डालकर मिक्स करें और 2-3 मिनिट के लिए पका लीजिए.एक बडा़ बर्तन  लीजिए इसमें चावलों को दम दिलवाएं. बर्तन के तले में 1-2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये, और थोडी़ सी सब्जी डालकर फैला दीजिए. अब इसके ऊपर आधा चावल डालकर चावल की एक परत बिछा दीजिये, अब फिर से सब्जी को चावल के ऊपर डाल दीजिये और एक जैसा फैला कर चावलों को ढक दीजिये.
बचे हुये चावल सब्जी के ऊपर डालकर एक जैसा करके परत जमा दीजिये, अब बची हुई सब्जी को चावलों के ऊपर डाल दीजिए साथ ही हरा धनिया और 2-3 चम्मच घी के डाल दीजिए और अब बिरयानी का ढक्कन अच्छी तरह बन्द करके, धीमी गैस पर 15 मिनिट तक दम दीजिये.
गैस बंद कर दीजिए, बिरयानी बन कर तैयार है. बर्तन का ढक्कन खोलिये, और बिरयानी को प्लेट में निकाल लीजिए. गरमा गरम पालक पनीर बिरयानी तैयार है, इसे हरे धनिये की पत्तियों से गार्निश कर दीजिए. स्वादिष्ट पालक पनीर बिरयानी को, दही, रायते, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.
3-4 सदस्यों के लिये
समय -55 मिनिट
सब्जियां तल कर कढ़ाई में तेल बचा है, उसमें मसाले भून कर तैयार कर लीजिये: गरम तेल में जीरा डालकर भूनिये, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये. हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ा सा भूनिये. टमाटर छोटे छोटे काट कर मसाले में डालिये और टमाटर को मैस होने तक भून लीजिये. नमक , लाल मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला (2 लोंग, काली मिर्च , आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा, छोटी इलाइची छील कर दरदरा कूट लिया है) डालकर मिला दीजिये, मसाले को भूनिये. अब मसाले में दही डालकर और थोड़ा भूनिये, मसाले भुन कर तैयार हो गया है. भुने मसाले में तली हुई सब्जियां डालकर मिलाइये. बिरयानी के लिये सब्जी बनकर तैयार हैं. चावल भी ठंडे हो कर तैयार हो गये है.
बिरयानी को दम दीजिये: 
एक बड़ा और भारी तले का बर्तन लीजिये, तले में 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये, और आधा चावल डालकर चावल की एक परत बर्तन के तले में फैला दीजिये, अब तैयार सब्जी को चावल के ऊपर डाल दीजिये और एक जैसा फैला कर चावलों को ढक दीजिये, अब बचे हुये चावल सब्जी के ऊपर डालकर एक जैसा करके परत जमा दीजिये, चावलों के ऊपर काजू और किशमिश डाल दीजिये, हरा धनियां और पोदीना के पत्ते हाथ से तोड़ कर डाल दीजिये, ऊपर से 4 चम्मच पिघला घौ चारों ओर डालिये. केसर को पहले से 2 टेबल स्पून पानी में डालकर रखकर, केसर का घोल बिरयानी के ऊपर चारों तरफ डालिये और अब बिरयानी का ढक्कन अच्छी तरह बन्द करके, धीमी गैस पर 15 मिनिट तक दम दीजिये.
बर्तन का ढक्कन खोलिये, सारी चीजों को मिक्स कीजिये, गरमा गरम वेज दम बिरयानी (Vegetable Dum Biryani) तैयार है, बिरयानी को, दही की चटनी या रायते के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं, तब 2 प्याज लम्बे पतले काटिये और तल कर निकाल लीजिये, चावल की ऊपर की परत के ऊपर, तले प्याज भी डालकर लगा दीजिये, बाकी सारी चीजें इसी तरह से लगाकर तैयार करनी है, दम देने के बाद में सारी चीजें मिलाइये, बिरयानी तैयार है.

वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable Biryani recipe


To seen in english link here

वेजिटेबल बिरयानी मुगलाई रैसिपी है, बासमती चावल, देशी घी, दही या क्रीम, हरी सब्जियां, मेवा और ढेर सारे मसालों को मिलकर हल्की सी लौ पर दम देने के बाद इतना अच्छा स्वाद बनता है, जिसकी सारी दुनिया दीवानी है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Dum Biryani

  • बासमती चावल - 1 कप
  • देशी घी - 1/4 कप
  • तेल - 1/4 कप
  • दही - 1/4 कप
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटा हुआ
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (1.5 छोटी चम्मच )
  • केसर - 20-25 धागे
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • साबुत गरम मसाले -  
    दाल चीनी -1.5 इंच, 
    काली मिर्च - 7-8, 
    बड़ी इलाइची- 2, 
    जायफल - 2 पिंच कुटा हुआ, 
    तेजपत्ता - 1, 
    लोंग - 5-6,  
    छोटी इलाइची - 3.
  • हरी सब्जियां -  
    फूल गोभी कटा हुआ - 1 कप, 
    हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ, 
    शिमला मिर्च - 1 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
    गाजर - 1 (1.5 इंच के टुकड़े पतले पतले कटे हुये), 
    फ्रेन्च बीन्स - 10 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
    आलू - 2,  
    टमाटर - 2, 
    पोदीना - 10 - 12 पत्ते.

विधि - How to make Veg Biryani

सबसे पहले चावल उबाल कर तैयार कर लीजिये. चावल को साफ करके, धोइये और 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये, बाद में अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.
  किसी बर्तन में 5 कप पानी डाल कर उबलने रखिये, पानी में 1 तेजपत्ता, 1 इंच दाल चीनी, बड़ी इलाइची छील कर और 3-4 लोंग डाल दीजिये. पानी में उबाल आने पर चावल को पानी में डाल दीजिये और 80 प्रतिशत पका लीजिये क्यों कि चावल को हमें बाद में दम देनी है, उसमें चावल पूरी तरह पक कर तैयार हो जायेंगे.
चावल जब तक उबल कर तैयार होते हैं तब तक, दूसरे तरफ सब्जियां तल कर तैयार कर लीजिये, कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेज आग पर सबसे पहले आलू को छील कर लम्बाई में टुकड़े करके, हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. गोभी और गाजर डालकर तेज आग पर 1-2 मिनिट तक तल कर निकाल लीजिये. शिमला मिर्च को भी तेल में डालिये और 1 मिनिट तक तल कर निकाल लीजिये (सारी सब्जियां हमने क्रन्ची रखनी है, ज्यादा देर तक तल कर नरम नही करनी है).
चावल पक कर तैयार होने पर छलनी में छान लीजिये, चावल से पानी नीचे बर्तन में निकल जायेगा , चावल की छलनी को पानी वाले बर्तन से उठा कर दूसरे बर्तन पर रख दीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडे हो जाय, चावल से तेज पत्ता इलाइची के छिलके निकाल दीजिये, और चावल ठंडे होने दीजिये.